Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अगर वह उसके साथ संबंध बनाएगी, तो वह वीडियो हटा देगा और फिर खेत में उसके साथ किया दुष्कर्म

अगर वह उसके साथ संबंध बनाएगी, तो वह वीडियो हटा देगा और फिर खेत में उसके साथ किया दुष्कर्म

By santosh singh 
Updated Date

हाथरस। यूपी (UP) के हाथरस जिले (Hathras District) से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि जिले में एक महिला के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म करने की खबर ने सनसनी फैला दी है। कोतवाली हाथरस गेट (Kotwali Hathras Gate) क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली पीड़िता ने पड़ोसी युवक पर ब्लैकमेल कर खेत में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- लखनऊ की इन 10 प्रमुख जगहों पर होगा रावण दहन, ऐशबाग में जलेगा रोबिटिक रावण, नोट कर लें टाइम और वेन्यू

जानें क्या है पूरा मामला?

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक ने पहले उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल करने की धमकी दी। महिला ने बार-बार गुजारिश की कि वह वीडियो डिलीट कर दे, लेकिन आरोपी ने खेत में मिलने के लिए बुलाया और शर्त रखी कि अगर वह उसके साथ संबंध बनाएगी, तो वह वीडियो हटा देगा।

घटना के अनुसार, दबाव में आकर महिला ने उसकी शर्त मानी, लेकिन युवक ने खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर पूरी बात अपने परिवार को बताई। परिवार के साथ पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन वहां सुनवाई न होने के बाद वह एसपी दफ्तर पहुंची। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया।

मामले पर पुलिस ने क्या कहा?

पढ़ें :- रामपुर में बुजुर्ग महिला की जमीन पर भूमाफिया कर रहे कब्जा, कहा-पांच लाख में बैनामा कर दो नहीं तो जान से धोना पड़ेगा हाथ

पुलिस के अनुसार, युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया था। घटना की जांच शुरू कर दी गई है, और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है।

Advertisement