1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ की इन 10 प्रमुख जगहों पर होगा रावण दहन, ऐशबाग में जलेगा रोबिटिक रावण, नोट कर लें टाइम और वेन्यू

लखनऊ की इन 10 प्रमुख जगहों पर होगा रावण दहन, ऐशबाग में जलेगा रोबिटिक रावण, नोट कर लें टाइम और वेन्यू

Ravana Dahan timing in Lucknow : आज (20 अक्टूबर) को अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयादशमी के पर्व पर हर साल की तरह रामलीला और मेले का आयोजन किया जा रहा है और शाम को रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला जलाया जाएगा। इस बीच, लखनऊ में 10 प्रमुख के जगहों के रावण आकर्षण का केंद्र बनें हुए हैं। जिनमें ऐशबाग में रोबोटिक रावण जलने वाला है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Ravana Dahan timing in Lucknow : आज (20 अक्टूबर) को अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयादशमी के पर्व पर हर साल की तरह रामलीला और मेले का आयोजन किया जा रहा है और शाम को रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला जलाया जाएगा। इस बीच, लखनऊ में 10 प्रमुख के जगहों के रावण आकर्षण का केंद्र बनें हुए हैं। जिनमें ऐशबाग में रोबोटिक रावण जलने वाला है।

पढ़ें :- अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक दशहरा : पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को विजयादशमी की दी बधाई

लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर रामलीला के बाद रावण पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राजधानी में हर बार की तरह रावण दहन का सबसे भव्य आयोजन ऐशबाग रामलीला मैदान में होगा। यहां इस बार रोबोटिक रावण जलाया जाएगा। यहां 75 फीट ऊंचा रावण तैयार किया गया है। रोबोटिक्स तकनीक से इसकी गर्दन और हाथ घूमेंगे।आइये जानते हैं कि लखनऊ के कौन-कौन से प्रमुख स्थान पर कितने बजे रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित जाएगा।

लखनऊ के प्रमुख स्थानों पर रावण दहन का समय

ऐशबाग राम लीला मैदान : श्री राम का लंका के लिए प्रस्थान मंचन शाम 7:30 बजे उसके बाद रावण दहन होगा।

अलीगंज राम लीला पार्क : नया हनुमान मंदिर अलीगंज के पास रात्रि 8 बजे रावण दहन होगा।

राम लीला मैदान महानगर : सेक्टर-B महानगर में रात्रि 8:30 बजे रावण दहन होगा।

जानकीपुरम : सहारा स्टेट जानकी विहार कॉलोनी, जानकीपुरम में रात्रि 9:00 बजे रावण दहन होगा।

जुगौली: जुगौली रेलवे क्रॉसिंग, गोमती नगर में रात्रि 8:30 बजे रावण दहन होगा।

सदर राम लीला मैदान : पुराना किला स्थित सदर राम लीला मैदान में 9:30 बजे रावण दहन होगा।

आशियाना : चांसलर क्लब सेक्टर K -1 में रात्रि 8:30 बजे रावण दहन होगा।

इंदिरा नगर भूतनाथ मार्केट : गुरुकुल अकादमी में रात्रि 9:00 बजे रावण दहन होगा।

गोमतीनगर : बीबीडी बैडमिंट अकादमी में रात्रि 9:00 बजे रावण दहन होगा।

सेक्टर एफ एलडीए कालोनी, कानपुर रोड : रामलीला में कुंभकरण, मेघनाद और रावण वध,  रात 8:00 बजे रावण दहन होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...