Vijayadashami 2026 : आज (20 अक्टूबर) को अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देशभर में रामलीला और मेले का आयोजन किया जा रहा है और शाम को रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला जलाया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा, “विजयादशमी की आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है।”
सीएम योगी ने एक्स पोस्ट में कहा, “यतो धर्मस्ततो जयः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है। जय श्री राम।”