1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामपुर में बुजुर्ग महिला की जमीन पर भूमाफिया कर रहे कब्जा, कहा-पांच लाख में बैनामा कर दो नहीं तो जान से धोना पड़ेगा हाथ

रामपुर में बुजुर्ग महिला की जमीन पर भूमाफिया कर रहे कब्जा, कहा-पांच लाख में बैनामा कर दो नहीं तो जान से धोना पड़ेगा हाथ

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार भूमाफियाओं पर कार्रवाई कर रहे हैं लेकिन कुछ भूमाफिया इस कार्रवाई के बाद भी सरकार और प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मुरादाबाद की बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी का है, जिनकी जमीन पर कुछ दबंग लोग दिनदहाड़े कब्जा कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

रामपुर। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार भूमाफियाओं पर कार्रवाई कर रहे हैं लेकिन कुछ भूमाफिया इस कार्रवाई के बाद भी सरकार और प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मुरादाबाद की बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी का है, जिनकी जमीन पर कुछ दबंग लोग दिनदहाड़े कब्जा कर रहे हैं। उक्त जमीन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का स्टे भी है, जिसके बाद दबंग उस जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। बुजुर्ग पीड़िता की शिकायत के बाद भूमाफियाओं उनको डरा-धमका रहे हैं। सबसे अहम बात हैं कि, जिन भूमाफियों पर बुजुर्ग महिला आरोप लगा रही है, उनके खिलाफ पहले से ही गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि, अपराधी किस्म के माफिया क्या किसी बुजुर्ग की जमीन पर कब्जा कर सकते हैं? ऐसे भूमाफियों पर तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पढ़ें :- FSDA का लखनऊ के बाद क्या यूपी में भी नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर चलाएगा अभियान? इससे दवा कारोबार में पारदर्शिता होगी सुनिश्चित

दरअसल, मुरादाबाद के बी-139, राम गंगा बिहार, फेज-2, निकट MIT गेस्ट हाउस के पास उर्मिला देवी पत्नी स्व० अरविन्द शर्मा रहती हैं। इन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर पत्र लिखा है। पीड़िता का कहना है कि, भूमि विवाद के कारण वो पहले से ही मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। उनका कहना है कि, उनकी जमीन गाटा संख्या 1850 (ठ) ग्राम व तहसील शाहबाद, जनपद रामपुर के संबंध में विवाद न्यायालय में विचाराधीन है तथा उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा उक्त भूमि के संबंध में स्टे आदेश पारित किया गया है।

उर्मिला देवी का आरोप है कि, भूमाफिया शावेज खां व नसीम मियां दोनों ने आपस में सांठगांठ करके गाटा संख्या 1850 (स) का आपस में बेंच खरीद कर शावेज व अर्जुन कुमार के नाम बैनामा करा लिया है। इसी की आड़ में भूमाफिया उनकी जमीन गाटा संख्या 1850 (ठ) पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका आरोप है कि, इन लोगों ने बीते 15 और 15 अक्टूबर को दबंगों को भेजकर प्रार्थिनी की जमीन के केयरटेकर गंगा सरन पुत्र नेम बंद निवासी मोहल्ला हकीमान, तहसील शाह‌बाद, जिला रामपुर की धमकाया। साथ ही कहा, शावेज और अर्जुन ने गाटा संख्या 1850 (स) का बैनामा करा लिया है। इसके आधार पर अब गाटा संख्या 1850 (ठ) पर भी कब्जा कर लेंगे। साथ ही, धमकी दी और गाली गलौच भी की।

पढ़ें :- ‘पदक लाओ, पद पाओ’! योगी सरकार की खेल नीति से बदल रहा यूपी, CM योगी ने बताया कैसे मिल रही खिलाड़ियों को नई पहचान

पीड़िता का अरोप है कि, दबंगों ने केयरटेकर से कहा कि उर्मिला देवी को बोल देना अपनी भूमि का वैनामा अर्जुन व शावेज के पक्ष में पांच लाख लेकर कर दें। ऐसा नहीं करने पर गोली मरने की धमकी और एससी, एसटी एक्ट के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी है।  उर्मिला देवी का कहना है कि, धमकी देने के बाद आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

भूमाफियाओं पर लगे हैं गंभीर आरोप
उर्मिला देवी की जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफियों पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमें भी दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस—प्रशासन पर सवाल उठता है कि, क्या एक बुजुर्ग महिला की जमीन पर अपराधी किस्म के लोग कब्जा कर लेंगे। सरकार को ऐसे भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि बुजुर्ग महिला की जमीन पर कब्जा न हो सके।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...