लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने कहा कि, भाजपा को गलतफहमी है कि वो सपा के छात्र सभा के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी। दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश का सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। सपा और भाजपा आमने सामने हैं।
पढ़ें :- ये लड़ाई किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि देश की जनता और उनके भविष्य के लिए है: राहुल गांधी
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है। छात्रों के बीच भाजपा विरोधी जो लहर है वो अब थमेगी नहीं बल्कि बढ़ेगी क्योंकि आक्रोश और विरोध जितना रोका-दबाया जाता है, वो उतना ही अधिक बलवती होकर प्रतिक्रिया में बदल जाता है। यही ‘विरोध की भौतिकी’ का सच होता है। अब भाजपा पर भाजपाई भी भरोसा नहीं कर रहे हैं। छात्र कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।
भाजपा अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है। छात्रों के बीच भाजपा विरोधी जो लहर है वो अब थमेगी नहीं बल्कि बढ़ेगी क्योंकि आक्रोश और विरोध जितना रोका-दबाया जाता है, वो उतना ही अधिक बलवती होकर… pic.twitter.com/9NcaWwc35Z
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 17, 2026
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार का बड़ा फरमान, पीजी करने वाले डॉक्टरों ने 10 साल पहले छोड़ी सरकारी सेवा तो देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड
इसके साथ ही, समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही लिखा कि, समाजवादी छात्रसभा रायबरेली में छात्रसभा के ज़िला अध्यक्ष शुभम लोहिया के नेतृत्व मे कॉलेज के बाहर शांति से सदस्यता अभियान चला रहे थे। उसी बीच ABVP के लोग वहां आकर बदतमीज़ी और धक्का मुक्की करने लगे। इस वीडियो मे साफ साफ देखा जा सकता है। समाजवादी पार्टी को छात्रों का समर्थन मिलता देखकर भाजपा घबरा गई है और अपने पाले हुए गुंडों को भेज रही है।