Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी वाले अगर स्वागत अच्छा करते हैं तो उससे बेहतर करते हैं विदाई, रामलीला मैदान से अखिलेश यादव ने बीजेपी को ललकारा

यूपी वाले अगर स्वागत अच्छा करते हैं तो उससे बेहतर करते हैं विदाई, रामलीला मैदान से अखिलेश यादव ने बीजेपी को ललकारा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘INDIA’ ब्लॉक की महारैली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रैली में दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की विदाई होने जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं ये कह सकता हूं आज कि जो जन सैलाब और जन समर्थन देख कर के रामलीला मैदान में, ये लोकतंत्र की हल्दी घाटी बन गया है। ये लोकतंत्र की हल्दी घाटी है और इस मैदान में कई बार नया इतिहास लिखा गया है।

पढ़ें :- मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- मोदी सत्ता से जाएंगे तभी लोकतंत्र बचेगा,'देश में चोरी की सरकार'

ये लोकतंत्र की हल्दी घाटी है और इस मैदान में कई बार नया इतिहास लिखा

उन्होंने कहा कि मैं कह सकता हूं ये जो जनसमर्थन दिखाई दे रहा है। फिर से बदलाव आएगा और ये इंकलाब के नारे है ये गवाह है कि कभी भी परिवर्तन आ सकता है और हम आपसे कहना चाहते हैं। जो लोग कभी यूपी से आए थे। वो यूपी से ही बाहर जाएंगे और यूपी वाले अगर स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई उससे बेहतर करते हैं और अभी लोकसभा में थोड़ी बहुत विदाई की है, लेकिन आने वाले समय में 2027 में ऐसी विदाई होगी की दोबारा भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी लोग लौट करके नहीं आ पाएंगे। याद रहे भारतीय जनता पार्टी को। ये राम जी की लीला का मैदान है। हॉरर और हमने रामलीला में देखा है और यहां पर सदियों से लोग जानते हैं। ये जो पापी है उसका नाश होता है। राम जी के सामने वो पापी बचने वाले नहीं है न केवल इनका नाश होने जा रहा है।

‘जमीन नहीं बची तो ‘अंगद का पैर’ कहां रखेंगे’, अखिलेश यादव का अमित शाह पर पलटवार

अखिलेश यादव ने कहा कि आज जब जनसभा रामलीला मैदान में होने जा रही थी उसी समय उत्तर प्रदेश में ये कहा गया भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कि 1 करोड़ 27 लाख वोट काट दिए गए। उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि जो लोग कह कर आये हैं कि अंगद का पैर है, वो जानते हैं जमीन ही नहीं बची तो पैर कहां रखोगे? वो अपनी चंडीगढ़ चाल चलना चाहते थे लेकिन कामयाब नहीं हुए, डबल हार और डबल ज़ीरो उन्हें उत्तर प्रदेश में मिलने का काम हुआ है। बंगाल का चुनाव लूटा है उन्होंने, हम इंडिया गठबंधन के लोग हार मानने वाले नहीं हैं, हमने इनकी चोरी पकड़ी है।

Advertisement