अक्सर किचन में लगा सिंक से कभी पानी बहने लगता है तो कभी ब्लॉक हो जाता है। तो कभी गंदी स्मेल आने लगती है।ठंड के मौसम में अक्सर ये दिक्कतें बढ़ जाती है।ऐसे में आप किचन सिंक के पाइप पर अगर एल्यूमिनियम फॉइल लपेट दें तो आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती है। बर्तन साफ करते करते सारी चिकनाई सिंक में जमा हो जाती है।
पढ़ें :- Navratri Fasting Health : नवरात्रि व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल
धीरे धीरे इतनी ज्यादा चिकनाई जमा हो जाती है कि किचन सिंक ब्लॉक होने लगता है। ऐसे में आप एल्मिनियम फॉइल को सिंक के पाइप पर अच्छी तरह से लपेट कर उसे कवर कर सकती है। ऐसा करने से सिंक ट्रैप का ट्रेंपरेचर थोड़ा अधिक हो जाएगा। जिससे चिकनाई आसानी से बह जाएगी। सिंक से बदबू आने की समस्या दूर हो जाएगी।
इसके अलावा सिरका आपकी रसोई में बैक्टीरिया को मारने का सबसे प्रभावी तरीका है। इसकी तीखी गंध को खत्म करने के लिहाज से इसमें नींबू का उपयोग किया जाता है। किचन कैबिनेट्स को साफ करने के लिए नींबू-सिरका का मिश्रण एक स्प्रे बोतल में डालकर किचन कैबिनेट पर स्प्रे करें। कुछ मिनट तक प्रतीक्षा करें और नरम कपड़े से साफ करें।