Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. रिलेशनशिप
  3. अगर आप भी करते हैं मैट्रिमोनियल साइट्स का इस्तेमाल, इन बातों का रखें खास ध्यान

अगर आप भी करते हैं मैट्रिमोनियल साइट्स का इस्तेमाल, इन बातों का रखें खास ध्यान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज के समय में हर कोई अपनी मनपसंद साथी की तलाश में रहता है। पुराने समय में लड़का लड़की शादी के लिए ढूंढना बहुत मुश्किल था। मगर अब डेटिंग ऐप और मैट्रिमोनियल साइट्स (Matrimonial Sites) से इस काम का काफी हद तक आसान बना दिया है।

पढ़ें :- Happy Mother's Day: फिर तेरी गोद मिले, फिर तू ही मां मिले...कुछ चुनिंदा पंक्तियों के साथ मां कराएं स्पेशल फील

जहां इन साइटों के कई फायदें है तो कई नुकसान भी हैं। मीडिया में कई इन साइट्स पर कई तरह के धोखे और फ्रॉड की खबरें आती रहती है। ऐसे में अगर आप भी इन साइटों का इस्तेमाल करती हो तो बहुत सतर्क रहने की जरुरत है।

कई लोग मैट्रमोनियल साइट (Matrimonial Sites) पर दी गई जानकारियों को सच मान लेते हैं पर ऐसा नहीं है। आंख मूंद कर सच नहीं मान लेना चाहिए। ये झूठ भी हो सकती है। सबसे पहले किसी पर भरोसा करने से पहले उस इंसान का बैंकग्राउंड खुद या किसी और के चेक जरुर करा लें। अगर बात चीत होती हो तो जरुरी डिटेस जरुर लें।

मैट्रिमोनियल (Matrimonial Sites) या किसी अन्य साइट पर किसी पर बहुत आसानी से भरोसा नहीं कर लेना चाहिए। किसी पर यूंही आंख बंद करके भरोसा कर लेने से आप किसी धोखे का शिकार हो सकते है। इतना ही नहीं सीधा जाकर किसी को आपने बारे में भी सब कुछ सही सही नहीं बचा देना चहिए।

भावनाओं में न बहकर समझदारी से काम लें। अपने पसंद के इंसाने के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी हासिल करनी चाहिए। मैट्रोमोनियल साइट्स (Matrimonial Sites) पर अधितकर लोग अपने बारे में गलत सलत और खूब  बढ़ा चढ़ा कर लिख देते है।

पढ़ें :- Mother's Day 2024: अगर बच्चे अपनी मां को देना चाहते हैं गिफ्ट, तो पांच सौ रुपए से कम कीमत में मिल जाएंगी ये चीजें

इसलिए सामने वाले की प्रोफाइल को अच्छी तरह से जांच कर लें। अगर आप धोखे का शिकार नहीं होना चाहते हैं तो सामने वाले के बारे में अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद ही आगे बढ़े। अगर बार बार मिलने के लिए बुला रहा हो तो हो सके तो किसी को लेकर जाएं वरना अकेले बिल्कुल भी न जाएं।

Advertisement