Raisin pulao: वहीं मटर पुलाव, तहरी, खिचड़ी खा खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लिए स्पेशल लंच रेसिपी लेकर आये है जिसे आप डिनर में भी ट्राई कर सकते है। एक बार खाएंगे तो सारे पुलाव का स्वाद भूल जाएंगे। आज की रेसिपी है किशमिश पुलाव की। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पाकिस्तान ने बिछाया था मौत का जाल? भारत-पाक सीमा के पास ब्लास्ट से मचा हड़कंप
किशमिश पुलाव (Raisin Pulao) बनाने के लिए सामग्री:
बासमती चावल – 1 कप
किशमिश – 2 टेबलस्पून
घी – 2 टेबलस्पून
पढ़ें :- अमेरिका में पिया डांडिया ने रचा इतिहास, फ्लोरिडा से बनीं पहली भारतीय-अमेरिकी सांसद
काजू – 2 टेबलस्पून
दालचीनी, लौंग, तेज पत्ता – 1-1
प्याज – 1 (बारीक कटा)
नमक – स्वादानुसार
पानी – 2 कप
पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं
किशमिश पुलाव (Raisin Pulao) बनाने का तरीका
1. चावल को धोकर 20 मिनट भिगो दें।
2. पैन में घी गर्म करें, काजू और किशमिश भूनें और अलग निकाल लें।
3. उसी घी में साबुत मसाले और प्याज भूनें।
4. चावल डालें, पानी और नमक डालकर पकाएँ।
5. पकने पर ऊपर से किशमिश और काजू डालकर सर्व करें।