Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Vada Pav Recipe: झटपटा खाने की हो रही हैं क्रेविंग तो आज ट्राई करें मुंबईया स्टाईल वड़ा पाव की रेसिपी

Vada Pav Recipe: झटपटा खाने की हो रही हैं क्रेविंग तो आज ट्राई करें मुंबईया स्टाईल वड़ा पाव की रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कभी कभी कुछ चटपटा खाने का खूब मन करता है। ये मन किसी भी समय हो सकता है चाहे सुबह हो या फिर शाम या खाने के तुरंत बाद। इस क्रेविंग को शांत करने के लिए आप वड़ा पाव ट्राई कर सकती है।आज हम आपके लिए वड़ा पाव की रेसिपी लेकर आये है। जिसे आप अपने परिवार बच्चों के साथ चाव से खा सकते है। इसे बनाने में जरा भी झंझट नहीं है। मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। तो चलिए जानते है पाव के साथ खाने वाला वड़ा बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

वड़ा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

पाव – 8,
5-6 उबले हुए आलू ,
2 हरी मिर्च,
2 टी स्पून कद्दूकस अदरक,
कढ़ी पत्ता,
1 टी स्पून राई,
1/2 टी स्पून हल्दी,
1 टी स्पून भुना धनिया,
हरी धनिया पत्ती कटी,
स्वादानुसार नमक

घोल बनाने के लिए सामग्री

बेसन – 3 कप,
हल्दी – 1 टी स्पून,
बेकिंग सोडा – 1 टी स्पून,
तेल – तलने के लिए,
नमक – चुटकी भर

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

वड़ा बनाने का ये है आसान सा तरीका

वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबालें और फिर उन्हें छिलकर मैश कर लें। अब गैस ऑन कर एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर राई का तड़का दें कटी हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डालकर तड़का दें। कुछ देर तक भूनने के बाद कड़ाही में मैश किए आलू डालें। मिश्रण को भूनने के बाद उसमें स्वादानुसार नमक और हरा धनिया डालें। अब कुछ देर इन्हें पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।

अब दूसरे बर्तन में बेसन डालें और चुटकीभर नमक डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मीडियम थिकनेस वाला घोल तैयार कर लें। अब घोल में सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।

अब, आलू की स्टफिंग के छोटे-छोटे गोले तैयार कर लें। गोले को बेसन के घोल में डुबोएं और कड़ाही में तलने के लिए डालें। जब वड़े सुनहरे भूरे हो जाएं तो कड़ाही से निकाल लें। अब एक पाव पर लहसुन की चटनी लगाए और बीच में एक गर्म वड़ा रख दें। इसे तली हरी मिर्च के साथ सर्व कर सकते हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Advertisement