Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. पावभाजी खाने के हैं शौकीन तो इन टिप्स को फॉलो करके बनाएं हेल्दी और टेस्टी

पावभाजी खाने के हैं शौकीन तो इन टिप्स को फॉलो करके बनाएं हेल्दी और टेस्टी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर लोगो को पावभाजी बहुत पसंद होती है लेकिन सेहत को ध्यान में रखते हुए इसे खाने से बचते हैं। क्योंकि मैदे से बना पाव और ढेर सारा मक्खन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। अगर आप भी अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए पावभाजी खाने से बच रहे है तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हे फॉलो करके आप पावभाजी को हेल्दी और टेस्टी बना सकती है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

वैसे भाजी बनाने में कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप इसे औऱ भी अधिक हेल्दी बनाना चाहते है तो ऐसे में आप सब्जियों की मात्रा व वैरायटी को बढ़ाने की कोशिश करें। आप भाजी बनाते समय गाजर, शिमला मिर्च, फूलगोभी, मटर, पनीर, घीया आदि इस्तेमाल कर सकते है। इससे भाजी अधिक पौष्टिक बनती है।

भाजी का स्वाद डबल करने के लिए इसमें ढ़ेर सारा मक्खन व तेल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा न करें। भाजी में कम से कम तेल और मक्खन का इस्तेमाल करें।

पावभाजी को हेल्दी बनाने के लिए कोशिश करें इसमें टोफू, उबले चने,उबली दाल आदि को शामिल करें। इससे भाजी टेस्टी के साथ साथ हेल्दी बनेगी।
मैदे का बना पाव इस्तेमाल करने की बजाय गेहूं या हो ग्रेन पाव का इस्तेमाल करें।
पावभाजी के साथ अधिक से अधिक सलाद का सेवन करें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
Advertisement