कुछ स्पेशल खाने का मन कर रहा है या फिर इस साल होली पर लंच में क्या बनाऊं सोच रही हैं तो आज हम आपको पनीर तूफानी की सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप लंच या डिनर में ट्राई कर सकती है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें
पनीर तूफानी बनाने सामग्री:
– पनीर (क्यूब्स में कटे हुए) – 250 ग्राम
– तेल – 2 बड़े चमच
– प्याज (कटा हुआ) – 1 मध्यम आकार का
– टमाटर (कटा हुआ) – 1 बड़ा
– अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चमच
– हरी मिर्च (कटी हुई) – 2
– लाल मिर्च पाउडर – 1 चमच (स्वाद अनुसार)
– धनिया पाउडर – 1 चमच
– हल्दी पाउडर – 1/2 चमच
– कसूरी मेथी – 1/2 चमच
– गरम मसाला – 1/2 चमच
– शाही जीरा (कलौंजी) – 1/2 चमच
– काली मिर्च पाउडर – 1/4 चमच
– दही – 2 बड़े चमच
– क्रीम – 2 बड़े चमच (ऐच्छिक)
– नमक – स्वाद अनुसार
– हरा धनिया (सजाने के लिए)
पनीर तूफानी बनाने का तरीका
1. पनीर को फ्राई करें:
एक कढ़ाई में 1 बड़ा चमच तेल गर्म करें। पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। फ्राई किए हुए पनीर को किचन पेपर पर रखकर तेल सोखने दें।
पढ़ें :- Delhi Building Collapses : दिल्ली के चावड़ी बाजार में ढही तीन मंजिला इमारत, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
2. ग्रेवी तैयार करें:
कढ़ाई में बाकी का तेल डालें और उसमें शाही जीरा (कलौंजी) डालकर तड़कने दें। फिर उसमें कटा हुआ प्याज डालें और उसे सुनहरा होने तक भूनें।
3. मसाले डालें:
अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें, फिर कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें। कुछ मिनटों तक भूनने दें ताकि मसाले का कच्चापन दूर हो जाए।
4. टमाटर और दही डालें:
अब इसमें कटा हुआ टमाटर डालें और टमाटर को नरम होने तक पकने दें। फिर दही डालकर अच्छे से मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकने दें।
5. पनीर डालें:
अब फ्राई किया हुआ पनीर और कसूरी मेथी डालें। फिर स्वाद अनुसार नमक और क्रीम डालकर अच्छे से मिला लें। 5 मिनट तक पकने दें ताकि पनीर मसाले में अच्छे से समा जाए।
पढ़ें :- कृति सेनन केस से समझिए पर्सनालिटी राइट्स क्या हैं, हर इस्तेमाल पर नहीं लगेगी कानूनी रोक
6. गरम मसाला और काली मिर्च पाउडर डालें:
फिर ऊपर से गरम मसाला और काली मिर्च पाउडर छिड़कें और अच्छी तरह मिला लें।
7. सजावट करें:
हरे धनिये से सजाकर पनीर तूफानी को गर्मागरम परोसें।
सर्विंग:
पनीर तूफानी को नान, रोटी, या पुलाव के साथ सर्व करें। यह डिश बेहद मसालेदार होती है।