Tongue cleaning: अक्सर लोग अपने दांतों को तो अच्छी तरह से साफ कर लेते है पर अपनी जीभ की अनदेखी करते है। जीभ पर हजारों बैक्टीरिया जमा होते है,जो न सिर्फ सांसो की बद्बू की समस्या देते है बल्कि शरीर पर भी इसका बुरा असर डालते है।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
दिन भर रात भर हम कुछ न कुछ खाते पीते रहते है। ऐसे में अगर जीभ की सफाई न किया जाय तो सांसों में बदबू की दिक्कत होने लगती है। आप चाहे कितनी बार ब्रश करें लेकिन अगर जीभ नहीं साफ करते हो मुंह से बद्बू आने की दिक्कत होने लगती है।
जीभ की सफाई ढंग से न करने पर कुछ भी खाने का स्वाद नहीं लगता है। जीभ पर जमा डेड सेल्स और बैक्टीरिया हो सकते हैं। जो आपके टेस्ट को खराब कर रहा है।
इसके अलावा जीभ पर जमा बैक्टीरिया आपके मुंह के जरिए पेट में पहुंचते है और पाचन पर असर डालते है। जिससे पेट से संबंधित दिक्कतें जैसे कब्ज, गैस आदि होने लग सकती है।
जीभ की गंदगी दांतों और मसूड़ों में भी फैल सकती है, जिससे कैविटी मसूड़ों में सूजन और पायरिया जैसी समस्याएं हो सकती है।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं सावधान,एक्यूआई 400 पार, ब्लैक कार्बन ने भी बढ़ाई चिंता
इतना ही नहीं लगातार बैक्टीरिया और टॉक्सिंस के संपर्क में रहने से इम्युनिटी कमजोर हो सकती है। जीभ साफ रखने से शरीर संक्रमणों से बचा रहता है।