Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Soya Momos Recipe: मैदे की वजह ने पंसद होने के बावजूद नहीं खाते मोमोज, तो सूजी से ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी मोमोज, जाने शेफ पंकज से इसकी रेसिपी

Soya Momos Recipe: मैदे की वजह ने पंसद होने के बावजूद नहीं खाते मोमोज, तो सूजी से ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी मोमोज, जाने शेफ पंकज से इसकी रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Soya Momos Recipe:अधिकतर लोगो को मोमोज खाने का शौक होता है। मोमोज मैदा और बाकी कई ऐसी चीजें मोमोज में पड़ी होने की वजह से लोगो को पसंद हो ने के बावजूद नहीं खाते है। शेफ पंकज भदौरिया ने ऐसे लोगो के लिए हेल्दी और टेस्टी मोमोज बनाने का तरीका बताया है जिसे आप आप बिना हेल्थ की चिंता की खा सकते हैं। जो हेल्थ के लिए भी अच्छा होगा।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

सोया मोमोज बनाने के लिए आपको इस सामान की जरुरत होगी

– 1 कप सूजी
-1 कप कॉर्नफ्लोर
-एक कप साबुदाना
-2 बड़े चम्मच उबले हुए चुंकदर का जूस
-2 कप सोयाबीन
– सफेद सिरका
– 1 प्याज बारीक कटी हुई
-एक टेबल स्पून सोया सॉस
-एक बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई लहसुन
-एक चौथाई कप बारीक कटा गाजर
-एक चौथाई कप बारीक कटी बींस
– आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– एक चम्मच काली मिर्च पाउडर
– आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
-एक चम्मच चीनी
-10 पानी में भिगोई हुई कश्मीरी लाल मिर्च
-2 बारीक कटे टमाटर
-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
-1 इंच अदरक बारीक कटा हुआ
– स्वादानुसार नमक

सोया मोमोज बनाने का ये है तरीका

सबसे पहले एक पैन में एक कप साबुदाना डालकर रोस्ट कर लें। ताकि साबुदाना में मौजूद नमी पूरी तरह खत्म हो जाए। इसके बाद मिक्सी में रोस्ट किया हुआ साबुदाना डालकर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को छन्नी से छानकर एक अलग बर्तन में रखकर ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसी बर्तन में एक चौथाई कप सूजी, कॉर्नफ्लोर और आधा छोटा चम्मच नमक मिलाकर आटे को गर्म पानी से गूंथ लें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

आप चाहे तो मोमोज को कलर देने के लिए आटे में 2 बड़े चम्मच उबले हुए चुंकदर का जूस भी मिला सकते हैं। आटे को चिकना करने के लिए उसमें एक चम्मच तेल मिला दें। अब एक पैन में दो कप पानी लेकर उसमें एक बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई लहसुन, एक चम्मच बारीक कटी अदरक, आधा चम्मच चीनी, एक बड़ा चम्मच सफेद सिरका, आधा चम्मच, एक टेबल स्पून सोया सॉस और दो कप सोयाबीन डालकर सभी चीजों को उबाल आने तक पकाएं।

सोयाबीन को उबालते समय इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें उबालने के बाद पानी से धोना नहीं है वरना इसमें डाले मसाले का फ्लेवर खत्म हो जाएगा। उबले हुए सोयाबीन को मिक्सी में डालकर पीस लें। अब एक पैन में एक चम्मच तेल गर्म करके उसमें एक चम्मच बारीक कटी लहसुन हल्का भूरा होने तक फ्राई करें।

इसके बाद पैन में लहसुन के साथ एक चौथाई कप बारीक कटा प्याज डालकर उसे भी भून लें। अब पैन में एक बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटे धनिया पत्ती के डंठल, एक चौथाई कप बारीक कटा गाजर, बींस, एक चम्मच नमक, एक चम्मच काली मिर्च पाउडर और पीसी हुई सोयाबीन डालकर अच्छी तरह भून लें, ताकि सोयाबीन का सारा पानी सूख जाए।

Advertisement