Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. डेली सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते हैं, तो जरुर जान लें सेहत से जुड़ी ये बातें

डेली सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते हैं, तो जरुर जान लें सेहत से जुड़ी ये बातें

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

तांबे के बर्तन में रखें पानी को पीने के फायदों को देखते हुए अधिकतर लोग इसका नियमित पीते है। तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर के वात, पित्त और कफ बैलेंस करने और शरीर को डिटॉक्सीफाई करनेके अलावा सेहत को कई गजब के फायदे होते है।

पढ़ें :- थलपति विजय को गवर्नर ने दूसरी बार लौटाया, CPI, बोली-बहुमत परीक्षण विधानसभा पटल पर हो न कि राजभवन में

तांबे के बर्तन में रातभर के लिए पानी रखने से कॉपर के कुछ छोटे अंश पानी में घुल जाते है। इस प्रक्रिया को ओलिगोडायनामिक इफेक्ट के रुप में जाना जाता है। ये बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट कर देते है।

इसके अलावा कॉपर में एंटी माइक्रोबायल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है जो शरीर को इंफेक्शन और इंफ्लेमेशन से लड़ने में मदद करते है। साथ ही पेट में सूजन, अल्सर और पाचन को बेहतर करता है।

पेट के इंफेक्शन से भी बचाता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से वजन कंट्रोल होता है। थॉयरॉयड ग्लैंड फक्शन के लिए कॉपर जरुरी है और इसकी कमी इम्बैलेंस से जुड़ी हुई है। तांबे के बर्तन में छह घंटे तक पानी भर कर रख दें। फिर सुबह खाली पेट पी लें। दिन में एक से दो बार ही इस पानी को पीएं।

पढ़ें :- Operation Sindoor : कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला, जयराम रमेश बोले- अमेरिका ने युद्धविराम का श्रेय डोनाल्ड ट्रंप को दिया, लेकिन पीएम मोदी ने नहीं किया खंडन
Advertisement