लौकी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका किसी भी रुप में सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। खाने में भी बहुत टेस्टी लगती है। आज हम आपको लौकी की मजेदार रेसिपी बताने जा रहे है जिसे लंच या डिनर में रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकते है, तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- Bonus Railway 2026 : मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा?
लौकी के कोफ्ते बनाने के लिए सामग्री
(कोफ्ते के लिए):
लौकी (कद्दूकस की हुई) – 2 कप
बेसन – 3-4 टेबलस्पून
पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी
हरी मिर्च, अदरक – बारीक कटी
नमक, लाल मिर्च – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
लौकी के कोफ्ते बनाने का तरीका
1. लौकी को कद्दूकस करके उसका पानी निचोड़ लें।
पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा
2. उसमें बेसन, नमक, मिर्च, अदरक मिलाएं।
3. गोल-गोल कोफ्ते बनाएं और मध्यम आंच पर सुनहरे तल लें।
ग्रेवी के लिए:
टमाटर – 2, प्याज – 1, अदरक-लहसुन – 1 टीस्पून पेस्ट
हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक
क्रीम या मलाई – 1 टेबलस्पून
पढ़ें :- UP Panchayat Elections 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तीन माह में कराए यूपी पंचायत चुनाव
विधि (ग्रेवी):
1. टमाटर, प्याज, अदरक-लहसुन को पीस लें।
2. तेल गरम कर के मसाले भूनें।
3. पानी डालें और ग्रेवी पकाएँ।
4. क्रीम मिलाएं और फिर कोफ्ते डालें।