लखनऊ। देश भर में प्री बरसात के मौसम का दौर चल रहा है। वहीं देश भर में आंधी -तूफान का अलर्ट जारी हो चुका है ऐसे में अगर आप वाहन चला रहें हैं तो आप को कुछ सावधानी भी रखनी पड़ेगी। जो आप को किसी भी हादसे से बचाने में काम आयेगा।
पढ़ें :- Camel Safari : हल्की ठंड में घूमने का बन रहे प्लान तो कैमल सफारी का आनंद उठाएं , मौसम खुशनुमा रहेगा
बताते चले कि मौसम विभाग (Meteorological Department) ने देश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के भीतर आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में गाड़ी चलाने में सतर्कता रखने की जरूरत है जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
जरुरी न हो तो यात्रा ना करें
इस समय आंधी-बारिश की चेतावनी जारी है अगर आप किसी टूर पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसे टाल दें इसी में भलाई है।
वाहन धीमा चलाएं
पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र
तेज हवा और फिसलन भरी सड़कों पर तेज रफ्तार जानलेवा हो सकती है। हमेशा निर्धारित सीमा से कम गति पर वाहन चलाएं और दूसरे वाहनों से सेफ डिस्टेंस बनाकर चलें।
हेडलाइट व बैक लाइट चालू रखें
बारिश और धूलभरी आंधी में विजिबलिटी कम हो जाती है। ऐसे में हेडलाइट का इस्तेमाल कर अन्य वाहनों को अपनी मौजूदगी की जानकारी दें।
हेलमेट और रेनकोट जरुर पहनें
बरसात में हेलमेट और रेनकोट पहनन जरुरी है और हेलमेट तो अनिवार्य ही है।