Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. लोहे के बर्तन या कढ़ाई को खाना बनाने के लिए करती हैं इस्तेमाल तो जान लें इससे होने वाले ये नुकसान

लोहे के बर्तन या कढ़ाई को खाना बनाने के लिए करती हैं इस्तेमाल तो जान लें इससे होने वाले ये नुकसान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पुराने समय में घरो में खाना बनाने के लिए लोहे की कढ़ाई के इस्तेमाल किया जाता था, ऐसा माना जाता था कि लोहे की कढ़ाई में बना खाना खाना खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती, इसके अलावा भी कई फायदे होते हैं। लेकिन बदलते समय के साथ साथ लोहे की कढ़ाई की जगह नॉनस्टिक पैन, स्टील, एल्मुनियम ने ले लिया। पर क्य़ा आपको पता है कुछ चीजें ऐसी भी है जिन्हें लोहे की कढ़ाई में पका कर खाने से उलटे परिणाम भी हो सकते हैं।

पढ़ें :- गोलगप्पे खाने से 6 साल के बच्चे की मौत, 17 लोग बीमार

पर क्या आप जानते हैं लोहे की कढ़ाई या बर्तन में कुछ ऐसी चीजें भी है जिन्हे पका कर खाने से सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं। अगर आप लोहे के बर्तन का इस्तेमाल करती हैं तो अपने ध्यान दिया होगा इसे इस्तेमाल के बाद साफ करने पर ओरेंगे कलर का या गहरे पिले रंग का जंग लग जाता है। यह शरीर में जाकर बहुत नुकसान पहुंचता हैं।

सभी तरह के खाने की चीजें लोहे की कढ़ाई में बनाने के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं। यदि आप भी आंख बंद करके सभी फूड्स को इसमें पकने के लिए रख लेते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिसे लोहे की कढ़ाई में पकाने से स्वाद के साथ सेहत भी बिगड़ने का खतरा रहता है।

जिसमें से टमाटर एक ऐसी चीजों में शामिल है। टमाटर नेचर में एसिडिट होता है। ऐसे में जब इसे लोहे की कड़ाही में पकाया जाता है, तो यह लोहे के साथ प्रतिक्रिया करके व्यंजन के स्वाद को बिगाड़ देता है। इसे खाने से आपको लोहे का स्वाद आ सकता है। लोहे की कढ़ाई में पालक की सब्जी बनाने से भी हानिकारक हो सकती है। पालक ऑक्सालिक एसिड से भरपूर होता है, और जब इसे लोहे की कढ़ाई में पकाया जाता है तो पालक का रंग उड़ जाता है और यह काला हो जाता है।

यह ऑक्सालिक एसिड के साथ प्रतिक्रिया करने वाले आयरन के कारण होता है। इससे भोजन का टेस्ट भी खराब हो सकता है।ज्यादातर लोग लोहे की कड़ाही में ऑमलेट बनाते हैं। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि आमलेट को कभी भी लोहे की कड़ाही में नहीं बनाना चाहिए। ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

पढ़ें :- Sweating in the summer : उफ! ये पसीना , न करें नजरअंदाज , हो सकती है गंभीर समस्या

अंडे बनाते समय आपने देखा होगा कि वे लोहे की कढ़ाई से चिपक जाते हैं।  मछली को कभी भी लोहे की कड़ाही में नहीं पकाना चाहिए। क्योंकि बहुत सारी मछलियां ऐसी होती है, जो परतदार होती हैं, जिससे वह इसमें चिपकने लगती है। यदि आप बहुत अधिक तेल या मक्खन का उपयोग करते हैं, तो भी इसे खुरच कर निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में टेस्ट खराब होने के साथ ज्यादा तेल मक्खन सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।

Advertisement