सावन का पावन माह चल रहा है। कई लोग इस पावन माह में व्रत उपवास रखते हैं ऐसे में आप मीठे में लौकी के हलवे को खा सकते हैं। अगर कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है और सूजी का हलवा खा खाकर बोर हो गए है तो आज लंच में मीठे में लौकी का हलवा ट्राई कर सकती है।
पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट
लौकी का हलवा खाने में इतना टेस्टी होता है कि बच्चे और बड़े दोनो ही इसे खाकर आपकी तारीफ करेंगे। अगर अचानक घर में मेहमान आ गए है तो आप उन्हे भी सर्व कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लौकी का हलवा बनाने का तरीका।
लौकी का हलवा (लौज) बनाने की आसान रेसिपी:
1 बड़े साइज की कच्ची लौकी
1 चम्मच देसी घी
चीनी
दूध
100 ग्राम मावा
लौकी का हलवा बनाने का तरीका
पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव
लौकी की लौज के लिए आपको 1 बड़े साइज की कच्ची लौकी लेनी है। लौकी को छीलकर पानी से छो लें और फिर कद्दीकस कर लें। अब एक कड़ाही लें उसमें 1 चम्मच देसी घी डालें और कद्दूकस की गई लौकी को कड़ाही में डाल दें। लौकी को कुछ देर के लिए ढककर पकाएं।
हाथ से चेक कर लें कि लौकी गली है या नहीं? अब इसमें चीनी डालकर थोड़ी देर के लिए पकाते रहें। साइड में एक कड़ाही में दूध को गाढ़ा होने के लिए रख दें। आप चाहें तो इसमें 100 ग्राम मावा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जब चीनी और लौकी का पानी सूख जाए तो इसमें गाढ़ा किया हुआ दूध या फिर मावा मिला दें। सारी चीजों की कंसिस्टेंसी जब हलवा जैसी हो जाए तो इसमें पिसी हुई इलाइची मिक्स कर दें।