Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. गर्मी में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो जाएं खंडाला, यहां वॉटरफाल्स देगा मस्ती और फुलमजा

गर्मी में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो जाएं खंडाला, यहां वॉटरफाल्स देगा मस्ती और फुलमजा

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बच्चों की गर्मी की छुट्टियां ​हो य फिर खुद के काम से छुट्टी के​ दिन हो घूमने का मन तो होता ही है तो फिर क्यों न ऐसी जगह जायें जहां आप को सुकून और शा​न्ति मिल सके। इसके लिए खंडाला हिल ​स्टेशन (Khandala Hill Station) सब से कूल रहेगा। बरसात और गर्मियों में खंडाला का मौसम बहुत ही सुहावना होता है। यहां की हरी-भरी घाटियां, ट्रैकिंग ट्रेल्स, वॉटरफॉल्स और व्यूपॉइंट्स मन को सुकून और रोमांच दोनों का अहसास कराता है। टाइगर पॉइंट, ड्यूक नोज़, राजमाची पॉइंट जैसे स्पॉट यहां की सबसे खूबसूरत जगह हैं।

पढ़ें :- Camel Safari :  हल्की ठंड में घूमने का बन रहे प्लान तो कैमल सफारी का आनंद उठाएं , मौसम खुशनुमा रहेगा

खंडाला जाने के लिए साधन

बतादें कि यदि आप मुंबई से खंडाला की यात्रा कर रहे हैं तो यह मुंबई से लमशम 80 किमी दूर है। सड़क मार्ग के जरिए कार से सिर्फ 1 से 2 घंटे का सफर तय करके आप खंडाला पहुंच जायेंगे। अगर आप ट्रेन से जाना चहते हैं तो लोकल ट्रेन से लोनावला तक और फिर वहां टैक्सी से खंडाला पहुंचा सकतें हैं।

खंडाला में क्या है खास?

यहां आने वाले पर्यटक हाइकिंग और ट्रैकिंग का लुत्फ ले सकते हैं। वहीं यहां के खूबसूरत झरनों का मजा और लोकल स्ट्रीट फूड का भी मज़ा लें सकतें हैं।

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

खंडाला घूमने के लिए 2 दिन पर्याप्त हैं। इस दौरान आप यहां कुंए जलप्रपात, टाइगर प्वाइंट और भोर घाट देखने के लिये भी जा सकते हैं।

खंडाला में ठहरने की जगह

यहां रुकने के लिए कई होटल्स और रिसॉर्ट्स हैं, जहां से खंडाला की खूबसूरती देखने को मिलती रहेगी ।

Advertisement