Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. होली में मेहमानों को सर्व करना हो या फिर सहरी या इफ्तारी के लिए बनाना हो ट्राई करें मूंग दाल और आटे की मसाला मठरी

होली में मेहमानों को सर्व करना हो या फिर सहरी या इफ्तारी के लिए बनाना हो ट्राई करें मूंग दाल और आटे की मसाला मठरी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

होली के त्यौहार में अब बस बहुत कम ही दिन बचे हैं। अधिकतर घरोंं में तो चिप्स पापड़ बनने भी शुरु हो चुके होंंगे। ऊपर से रमजान का पवित्र माह भी चल रहा है। ऐसे में अगर आप सहरी और इफ्तार के अलावा होली में मेहमानों को सर्व करने के  लिए कुछ अलग ट्राई कर सकते है। आज हम आपके लिए लेकर आए है स्पेशल मूंग दाल और आटे की मसाला मठरी बनाने का तरीका।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

मूंग दाल और आटे की मसाला मठरी बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

आधा कप मूंग दाल
2 कप आटा
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
1 चम्मच कसूरी मेथी
1 चम्मच अजवाइन
2 बड़े चम्मच कटी हुई करी पत्तियां
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच कुटी हुई काली मिर्च
1/4 चम्मच हींग
2 चम्मच अदरक का पेस्ट
1 चम्मच तिल
2 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
2 चम्मच नमक या स्वादानुसार
3 से 4 चम्मच घी
तेल

मूंग दाल और आटे की मसाला मठरी बनाने का ये है तरीका

इस मसाला मठरी को बनाने के लिए दाल को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दें। फिर छलनी में छान लें। अब दाल को दरदरा पीस लें और आटे में डाल दें। इसके साथ चावल का आटा, करी पत्ता, मेथी, अजवाइन, जीरा, काली मिर्च, तिल और नमक डालें। अब इस आटे में तेल डालें और फिर मिक्स करें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

अब आटे से गेंद बनाने की कोशिश करें। अगर गेंद बन जाए तो ये सही लगा है अगर न बने तो इसमें थोड़ा तेल मिलाएं। फिर आधा कप पानी डालकर मिला लें। आटा को थोड़ा कड़ा गूंथ लें।

फिर इसके 1 भाग को गूंथ कर चिकना गोला बना लें, और मोटी रोटी बेल लें। फिर बिस्किट कटर या कटोरी से काटें। जब सारे आटे की मठरी बन जाए तो इसे तल लें।

Advertisement