Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. वॉशरुम में घंटों बैठने के बाद भी नहीं साफ होता पेट, तो ट्राई करें ये घरेलू उपचार

वॉशरुम में घंटों बैठने के बाद भी नहीं साफ होता पेट, तो ट्राई करें ये घरेलू उपचार

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोगो को वॉशरुम में घंटो बिताना पड़ता है उसके बावजूद पेट साफ नहीं होता है। पेट साफ करने के लिए वो न जाने क्या क्या जतन नहीं करते। क्या आप जानते है पेट अधिक समय तक साफ न रहने की वजह से शरीर में तमाम दिक्कतें होने लगती है।

पढ़ें :- डीएम,एडीएम,सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों का मीटिंग के दौरान कुर्सियों पर योग करते वीडियो आया सामने

पेट साफ न होने की वजह से मांसपेशियां कमजोर होने लगती है और पाचन कमजोर हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिसे सुबह सुबह पीने से आपका पेट अच्छी तरह से साफ हो जाएगा। आपका पेट सुबह अच्छे से साफ इसके लिए खूब पानी पीएं।

इससे शरीर में मौजूद तमाम गंदगी बाहर निकल जाती है। अगर सुबह नमक का पानी पीएं तो आपका पेट अच्छी तरह से साफ हो जाएगा। इस पानी का सेवन करने से गैस और पेट फूलने की दिक्कत नहीं होगी। फल और सब्जियां सेहत के लिए तो फायदेमंद होती ही हैं पेट को भी साफ करने में मदद करती हैं। इसके लिए सुबह फलों और सब्जियों का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है।

सुबह पेट साफ करने के लिए पुदीने का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा हींग पेट के लिए कितना फायदेमंद है ये तो आप जानते ही होंगे। इसका सेवन करने से पेट साफ करने में भी हेल्प करेगा। अगर पेट साफ न हो रहा हो या फिर गैस की दिक्कत हो रही हो तो पीसी हुई हींग को फांक कर पानी पीने से भी फायदा होता है।

पढ़ें :- Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान
Advertisement