Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इस साल कितने महीने झेलना पड़ेगा भीषण गर्मी और लू का कहर? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

इस साल कितने महीने झेलना पड़ेगा भीषण गर्मी और लू का कहर? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

By Abhimanyu 
Updated Date

Hot summer this year 2025: देश के कई शहरों में पिछले हफ्ते से लोगों को एसी की जरूरत पड़ने लगी है और अप्रैल माह के शुरू होने के साथ ही सूरज ने आग बरसाना शुरू कर दिया है। लेकिन, इस बार लोगों को करीब 3 महीने तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना जताई है।

पढ़ें :- Navratri Special Train : नवरात्र पर माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन हुआ आसान, लखनऊ से रोज रात एक बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल मध्य और पूर्वी भारत तथा उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में इस बार जमकर लू चलेगी। अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रह सकता है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। आईएमडी चीफ (IMD Chief) मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘अप्रैल से जून तक उत्तर और पूर्वी भारत, मध्य भारत तथा उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से दो से चार अधिक दिन गर्मी पड़ने की संभावना है।’

राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से में इस साल अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। इन राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। इस दौरान कई राज्यों में भीषण लू भी चलेगी। हालांकि, सुदूर दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ इलाकों में सामान्य तापमान रह सकता है।

Advertisement