Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश में सोनिया गांधी, भूपेश बघेल और अशोक गहलोत से पूछेंगी फ्यूचर प्लान?

कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश में सोनिया गांधी, भूपेश बघेल और अशोक गहलोत से पूछेंगी फ्यूचर प्लान?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) इन दिनों नई रणनीति के साथ पार्टी में जान फूंकने की कोशिश कर रही हैं। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ बीते कई दिनों से सोनिया गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मीटिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस के साथ मिलकर 2024 लोकसभा चुनाव का प्लान तैयार कर रहे हैं।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर जल्द ही कांग्रेस में शमिल हो सकते हैं। इन सबके बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के साथ चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी का दौरा करने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि आने वाले चुनावों को लेकर और राज्य की राजनीतिक स्थिति के बारे में चर्चा करेंगे। बुधवार से शुरू हो रहे बैठकों का सिलसिला आगामी कुछ दिनों तक 10 जनपथ पर जारी रहने की संभावना है।

मंगलवार को हुई बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में प्रशांत किशोर, अंबिका सोनी, एके एंटनी, कमलनाथ, मुकुल वासनिक, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल, जय राम रमेश और रणदीप सुरजेवाला समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सूत्रों ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसी और बैठकें होने वाली हैं।

 

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement