Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अप्रैल में सोना अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ ₹93,300 शिखर पर पहुंचा, कहां रुकेगी सोने की रफ्तार?

अप्रैल में सोना अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ ₹93,300 शिखर पर पहुंचा, कहां रुकेगी सोने की रफ्तार?

By santosh singh 
Updated Date

Gold-Silver Price : यूपी राजधानी लखनऊ सर्राफा बाजार (Lucknow Bullion Market) में मंगलवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट गोल्ड का भाव 93,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। 22 कैरेट सोना 90,100 रुपये और 18 कैरेट 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, चांदी के दाम भी तेजी से बढ़कर 1,03,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।

पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव

24 कैरेट गोल्ड: ₹93,300 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट गोल्ड: ₹90,100 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट गोल्ड: ₹81,400 प्रति 10 ग्राम

चांदी (ज्वेलरी ग्रेड): ₹1,03,100 प्रति किलोग्राम

पढ़ें :- एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार

क्यों बढ़ रहे हैं सोने और चांदी के दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी : वैश्विक बाजार में सोने की मांग बढ़ने से भारतीय सर्राफा बाजार पर भी असर पड़ा है।

डॉलर और रुपये में उतार-चढ़ाव : रुपये में गिरावट और डॉलर की मजबूती ने भी सोने के दामों को प्रभावित किया है।

आर्थिक अस्थिरता : वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और महंगाई के कारण लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

शादियों का सीजन : आने वाले शादी के सीजन को देखते हुए सोने की मांग लगातार बढ़ रही है।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

क्या आगे और बढ़ेंगे दाम?

बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी आ सकती है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि अगर वे सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो जल्द निर्णय लें। सर्राफा व्यापारी विनोद माहेश्वरी (Bullion trader Vinod Maheshwari) ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग लगातार बढ़ रही है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो अप्रैल के अंत तक सोना 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी निवेशकों और ग्राहकों के लिए मिश्रित संकेत दे रही है। जहां निवेशक इसमें सुनहरा मौका देख रहे हैं, वहीं ग्राहकों को महंगे गहने खरीदने पड़ सकते हैं। ऐसे में जल्द से जल्द सोना खरीदना फायदेमंद हो सकता है।

Advertisement