नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव व वायनाड लोकसभा उपचुनाव (Wayanad Lok Sabha Seat) में पार्टी प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने रविवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि NEET-UG पेपर लीक, NEET-PG रद्द, UGC-NET रद्द व CSIR-NET परीक्षा रद्द आज ये देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं का हाल है।
पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका
भाजपा राज में राजनीतिक गुंडागर्दी को हमारी शिक्षा-व्यवस्था की बना दिया है पहचान
प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि भाजपा राज में समूची शिक्षा का ढांचा माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है। उन्होंने कहा कि लालची और चाटुकार किस्म के अयोग्य लोगों के हाथ में देश की शिक्षा और बच्चों का भविष्य सौंप देने की राजनीतिक जिद और अहंकार ने पेपर लीक, परीक्षा रद्द, कैंपसों से पढ़ाई-लिखाई का विलोप और राजनीतिक गुंडागर्दी को हमारी शिक्षा-व्यवस्था की पहचान बना दिया है।
NEET-UG :- पेपर लीक
NEET-PG :- रद्द
UGC-NET :- रद्द
CSIR-NET :- रद्दआज ये देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं का हाल है।
पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026 : राज्यसभा 7 सीटों पर शरद पवार, आठवले, विनोद तावड़े, ज्योति वाघमारे, पार्थ पवार समेत सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
भाजपा राज में समूची शिक्षा का ढाँचा माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है। लालची और चाटुकार किस्म के अयोग्य लोगों के हाथ में देश की शिक्षा और बच्चों…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 23, 2024
युवा सारी ऊर्जा भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गवां रहे हैं और मजबूर मोदी जी सिर्फ देख रहे हैं तमाशा
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि हालत ये हो गई है कि भाजपा सरकार (BJP Government) साफ-सुथरे ढंग से एक परीक्षा तक नहीं करा सकती। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के भविष्य के सामने भाजपा सरकार (BJP Government) एकमात्र सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ी हो चुकी है। देश के काबिल युवा अपना सबसे कीमती समय, सारी ऊर्जा भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गवां रहे हैं और मजबूर मोदी जी सिर्फ तमाशा देख रहे हैं।