Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Big Accident: चित्रकूट में तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरी ऑटो में मारी टक्कर, पांच की मौत, तीन घायल

Big Accident: चित्रकूट में तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरी ऑटो में मारी टक्कर, पांच की मौत, तीन घायल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मारने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में पांच लोगो की मौत की खबर है। वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं।

पढ़ें :- iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ Apple का पहला फ़ोल्डबल फ़ोन iPhone Duo लॉन्च, चेक करें- कीमत और फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी अमानपुर नेशनल हाईवे पर पर यह भीषण हादसा हुआ।
कर्वी स्टेशन से रामघाट जा रही ऑटो रिक्शा की बेड़ी पुलिया की तरफ आ रहे तेज रफ्तार डंपर की जोरदार भिडंत हो गई।

इसमें ऑटो सवार युवती समेत पांच लोगो की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलो को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement