Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Etawah News: ब्रह्माणी देवी मंदिर में दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 18 लोग घायल

Etawah News: ब्रह्माणी देवी मंदिर में दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 18 लोग घायल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के इटावा में बुधवार शाम नवरात्रि के मौके पर माता के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगो औऱ पुलिस की मदद से घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगरा के चित्रहाट क्षेत्र से ब्रह्माणी देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के बाद वे ट्रैक्टर ट्रॉली से लौट रहे थे। किरतपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में कई श्रद्धालु वाहन के नीचे दब गए। जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। आनन फानन में स्थानीय

लोगो ने मौके पर राहत कार्य़ शुरु किया और घायलों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि 18 घायलों को जसवंतनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच लोगो की हालत गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement