Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gorakhpur News: युवक युवती ने जहर खाकर दे दी जान, अर्धनग्न हालत में मिले दोनों के शव

Gorakhpur News: युवक युवती ने जहर खाकर दे दी जान, अर्धनग्न हालत में मिले दोनों के शव

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में युवक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनो के शव अर्धनग्न हाल में मिले। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें :- UP BJP अध्यक्ष का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा-आप जैसों के लिए सनातन सिर्फ एक चुनावी स्टंट और वोट बैंक साधने का है फॉर्मूला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चिलुआताल इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि दोनो कैम्पियरगंज इलाके के रहने वाले है। युवक विश्वनाथ कैंम्पियरगंज के बजहा गांव का है तो युवती नीतू कैंम्पियरगंज के कुंजलगढ़ की रहने लाली है। उनके पास सल्फास की डिब्बी पड़ी थी।

आशंका है कि दोनो स्कूटी से आए और एक साथ सल्फास खाकर जान दे दी। दोनो का शव कुछ दूरी पर थी। ऐसे में आशंका है कि सल्फास खाने के बाद शरीर में बेचैनी बढी तब युवक ने अपना कपड़ा निकाल फेंक दिया है और इधर उधर भागने की कोशिश किया है। वहीं लड़की भी तड़प रही थी। उसका भी दुपट्टा कुछ दूरी पर गिरा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि दोनो के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। इस मामले में एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूटी के आधार पर युवक और युवती की पहचाव कर ली गई है। शुरुआती जांच में मौत की वजह जहर सामने आ रही है। उन्होंने जहर क्यों खाया इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- यूपी में ब्राह्मण फिर निशाने पर, BHU की परीक्षा में पूछा गया विवादित सवाल, ब्राह्मणवादी पितृसत्ता ने महिलाओं के विकास में बाधा डाली?
Advertisement