Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Heartbreaking video: बेबसी इतनी कि मंजर देख कांप जाय रुह, मां बाप ने कंधो पर अपने कलेजे के टुकड़ों के शवों को लादकर पैदल पार किया 15 किलोमीटर का सफर

Heartbreaking video: बेबसी इतनी कि मंजर देख कांप जाय रुह, मां बाप ने कंधो पर अपने कलेजे के टुकड़ों के शवों को लादकर पैदल पार किया 15 किलोमीटर का सफर

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

महाराष्ट्र। सोशल मीडिया में दिलदहला देने वाला वीडियो सामने आय़ा है। यहां के गढ़चिरौली में समय पर इलाज न मिल पाने की वजह से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों के माता पिता अपने कलेजे टुकड़ों की लाशों को कंधो पर लादकर 15 किलोमीटर का सफर पार किया।

पढ़ें :- योगी सरकार के कार्यकाल में 36 से 85 हुए मेडिकल कॉलेज,एमबीबीएस की सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 तक पहुंचीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो चार सितंबर का है और अहेरी तालुका के पत्तीगांव का बताय जा रहा है। जिसे देख लोगो की रुह कांप गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनो बच्चों को बुखार था। बुखार को दिखाने के लिए डॉक्टर की बजाय किसी झाड़फूंक करने वाले के पास ले गए। कुछ घंटों में दोनो की तबियत बिगड़ गई। एंबुलेंस न मिलने पर माता पिता ने दोनो बच्चों को अपने अपने कंधो पर उठाया जिमलगट्टा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

पढ़ें :- जाजमऊ पुराना गंगापुल बंद, भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू, 13 दिसंबर तक उन्नाव-कानपुर समेत कई मार्गों पर बदला यातायात

जब तक मां बाप बच्चों को हॉस्पिटल ले जाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनो की मौत हो चुकी थी।वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र में कोई एंबुलेंस नहीं थी।इसलिए देचसीपेठा से एबुलेंस बुलाने की तैयारी की गई,लेकिन दोनो बच्चों को खो चुके माता पिता ने मदद लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनो शवों को कंधो पर लादकर पत्तीगांव के लिए निकल पड़े। बेबस माता पिता अपने कलेजे के टुकड़ों को अपने कंधों पर लादकर 15 किलोमीटर का सफर पार कर घर पहुंचे।

(यह खबर वायरल वीडियो पर आधारित है, यह वीडियो कब और कहां का है पर्दाफाश.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता)

Advertisement