lotus cucumber soup: कमल ककड़ी स्वाद और सेहत से भरपूर होती है। इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्र्रेट, फाइबर एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाये जाते है। ये पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत जरुरी होते हैं। साथ ही डायबिटीज, बीपी के मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
कमल की जड़ फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगो को कब्ज की दिक्कत रहती है उन्हे फायदा करता है और मल त्याग को आसान बनाती है। साथ ही कमल ककड़ी ( lotus cucumber) का सेवन पाचन और गैस्ट्रिक जूस के सेक्रेशन को बढ़ावा देकर शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है। जिससे मल त्याग आसान और नियमित हो जाता है। कमल ककड़ी के फायदों को देखते हुए आज हम आपको इसका सूप बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान होता है।
कमल ककड़ी का सूप बनाने के लिए जरुरी सामग्री
कमल ककड़ी 200 ग्राम,
गाजर 1 माध्यम आकार की,
काली मिर्च पाउडर एक चौथाई चम्मच,
जीरा पाउडर एक चौथाई चम्मच,
दालचीनी पाउडर एक चौथाई चम्मच,
नमक स्वादानुसार,
नींबू का रस 2 चम्मच,
कॉर्नफ्लोर 1 बड़ा चम्मच।
कमल ककड़ी का सूप बनाने का ये है तरीका
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
कमल ककड़ी का सूप बनाने के लिए सबसे पहले कमल ककड़ी को अच्छी तरह धोकर छील लें। फिर उसको गोल-गोल टुकड़ों में काटकर पानी से 2 से 3 बार फिर धोएं। गाजर को भी धोकर छीलकर टुकड़ों में काट लें। अब कटी हुई कमल ककड़ी और गाजर को कुकर में डालें।
एक कप पानी और नमक के साथ इन्हें तीन सीटी आने तक उबाल लें। अब उबली हुई कमल ककड़ी और गाजर को एक खुले बर्तन में डालें। इसमें 2 कप पानी, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह उबालें। इस दौरान सूप को चलाते रहें ताकि वो चिपके न।
अगर सूप गाढ़ा लग रहा है तो उसमें एक कप पानी और डालें। जब सभी चीजें अच्छी तरह उबलने लगे तो उसमें कॉर्न स्टार्च का घोल डालें। जब सूप गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर नींबू का रास मिलाएं और गरमा गर्म सर्व करें।