Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Constipation: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Constipation: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

स्वस्थ्य और सेहतमंद शरीर के लिए पेट का सही रहना बेहद जरुरी है। पेट में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर शरीर में दिक्कत होनी शुरु हो जाती है। ऐसे में पेट का साफ रहना बेहद जरुरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे है

पढ़ें :- Women's Problems: पीरियड्स के दौरान होने लगता है कब्ज, तो इस उपायों से मिलेगा छुटकारा

जिसे खाने आप अपनी कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं। कब्ज (Constipation) बेहद आम समस्या है। कब्ज की समस्या से छुटाकारा पाने के लिए नींबू, अनानास और शिमला मिर्च जैसी चीजों का सेवन कर सकती हैं। इन में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

यह इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। अनानास में विटामिन सी और मैंगनीज, एंजाइम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से पाचन ठीक रहता है और कब्ज (Constipation) बे को दूर भगाता है। इसके अलावा आम भी कब्ज में फायदा करता है।

विटामिन, फाइबर, मैग्निशियम और पौटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है इससे पेट की समस्या सही होती है कब्ज (Constipation) भी दूर होता है। हल्दी भी कब्ज में फायदा करता है। डेली एक चुटकी हल्दी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

केला खाने से भी कब्ज (Constipation) की परेशानी दूर होती है। केले में विटामिन्स, मिनरल्स,फाइबर और सिंपल शुगर पाई जाती है। जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। नींबू विटामिन सी खूब पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेट्स पाये जाते है। इस वजह से यह पेट से जुड़ी कई समस्याएं और कब्ज को दूर भगाने का काम करता है।

पढ़ें :- Cardamom Water: सुबह खाली पेट इलायची का पानी पीने के होते हैं ये गजब के फायदे
Advertisement