Juices that keep hair healthy: सर्दियों में बालों का झड़ना और रुखे बेजान होने लगते है। ऐसे में बालों को खास देखभाल की जरुरत होती है। बालों की तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए खान पान में थोड़ा सा बदलाव करना बेहद जरुरी है। इससे बालों के साथ साथ शरीर की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?
क्योंकि जैसे हमारे पूरे शरीर को पोषण की आवश्यकता होती है ठीक उसी तरह हमारे बालों के लिए पोषण की जरूरत होती है। अगर आप भी अपने बालों को मजबूत, काले घने और लंबे बनाना चाहते हैं, तो इन जूस का सेवन शुरू कर दें।
ठंड के मौसम में गाजर के जूस का सेवन करने से शरीर हेल्दी रहता है और बालों को भी हेल्दी रखने में मदद करता हैं। क्योंकि गाजर में विटामिन ए, सी, के, बी, तांबा, आयरन जैसे कई और भी खनिज व विटामिन पाए जाते है, जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में हेल्प करता हैं।
हरी धनिया का इस्तेमाल खाने की गर्निशिंग के लिए किया जाता है क्योंकि सब्जियों में खुशबू और टेस्ट बढ़ाने में हेल्प करता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि धनिया का जूस पीने से बालों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।
धनिया के जूस में विटामिन ए, सी,के, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं। आंवला एक ऐसा सुपरफूड है जिसे पोषण का खजाना कहा जाता है।
पढ़ें :- ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं ये योग, अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं कदम
आंवले के जूस का सेवन कर बालों को मजबूत, काला और घना बनाया जा सकता है। क्योंकि आंवले विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कार्बोहाइड्रेट, फ़ाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, प्रोटीन जैसे गुण पाए जाते हैं।