Beetroot chilla: गहरे लाल रंग का चुकंदर खाने में थोड़ा कसैला स्वाद जरुर लगता है लेकिन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चुकंदर में कई पोषक तत्व पाये जाते है।जो शरीर को पोषण पहुंचाने में मदद करते हैं साथ ही कई दिक्कतों में आराम दिलाता है।
पढ़ें :- मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बोले- देश हमें 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद रखेगा, न कि 'एट्टाप्पन' के रूप में, राहुल गांधी की मुलाकात से पहले दिया बड़ा संदेश
चुकंदर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सबसे महत्वपूर्ण काम होता है पाचन को दुरुस्त रखना। फाइबर खाने को पचाने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाता है। इससे गैस और ब्लोटिंग जैसी परेशानियों से भी बचने में मदद मिलती है। कई लोग इसका सलाद या जूस बनाकर पीते हैं। आज हम आपको इसका चिल्ला बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
बीटरूट चीला बनाने की सामग्री
1 बीटरूट,
आधा कप बेसन,
1 प्याज़,
1 टमाटर,
1 हरी मिर्च,
2 लहसुन की कलियाँ,
1 चम्मच धनिया पाउडर,
1 चम्मच मैगी मसाला,
नमक स्वाद अनुसार
चुकंदर का चीला बनाने का तरीका
पढ़ें :- Viral Audio : फर्रुखाबाद के सीएमओ मांग रहे हैं 45 प्रतिशत कमीशन! ठेकेदार ने डीएम से की शिकायत, सीडीओ करेंगे जांच
चुकंदर का चीला बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर के साथ 1 प्याज़, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च और 2 लहसुन को मिक्सर जार में डालें और उन्हें एकदम बारीक पीस लें। इस मिश्रण को एक बड़े बाउल में निकालें। अब अगले स्टेप में बेसन का घोल बना लें।
अब बेसन के घोल में बीटरूट का मिश्रण डालें और उन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस बैटर में आप 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच मैगी मसाला और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। अब इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए ढककर रखें।
अब अगले स्टेप में गैस ऑन करें और उस पर पैन रखें। ज़ब पैन गर्म हो जाए तब उसपर हल्का बटर लगाएं। उसके बाद करछी की मदद से बैटर लें और उसे पैन पर डालें और गोलाई में फैलाएं। अब ऊपर से थोड़ा बटर डालें और ब्राउन होने तक दोनों साइड से चीला को पकाएं। आपका गरमगरम बीटरूट चीला तैयार है, आप इसे चटनी के साथ खाएं।