IND vs AFG 3rd T20I Playing XI : आज (17 सितंबर 2026) भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम पहले दो मैच जीतकर अजेय बढ़त बना चुकी है। अब टीम के पास 3-0 से अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है। हालांकि, एशियन गेम्स के लिए जापान जाने से पहले भारतीय टीम के विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसके संकेत कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले दे चुके हैं।
पढ़ें :- स्वरा भास्कर बोलीं-राम जन्मभूमि विवाद पर SC का फैसला सुनाने के बाद शाहरुख, आमिर, सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से मांगी थी माफी
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार शाम वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर देखने का इंतजार खत्म हो सकता है। इस वेन्यू पर खेले गए पिछले दो मैचों में वैभव को बेंच पर बैठना पड़ा था, क्योंकि टीम मैनेमेंट ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी को वरीयता दी थी। दूसरे मैच से पहले वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। श्रेयस अय्यर ने संकेत दिया है कि वह आखिरी मैच के लिए लाइन-अप में कुछ बदलाव कर सकते हैं ताकि बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिले और वे वहां के हालात के आदी हो सकें। वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है, और शिवम दुबे की जगह एक अतिरिक्त गेंदबाज को शामिल किया जा सकता है।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत की संभावित XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर)/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह