Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबाला खेला जा रहा है। भारत की पहली पारी निराशाजनक रही। दूसरे दिन की शुरूआत में भारतीय टीम कुछ अच्छा नहीं कर पाई। आधे घंटे के अंदर पहली पारी 224 रन के स्कोर पर सिमट गई। शुक्रवार का खेल छह विकेट पर 204 रन के स्कोर से शुरू हुआ था। उस समय करुण नायर 52 और वाशिंगटन सुंदर 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे
पढ़ें :- आईपीएल शुरू होने से पहले हैदराबाद टीम को लगा तगड़ा झटका, कप्तान कमिंस हुए बाहर, ईशान किशन करेंगे कप्तानी
इस दौरान जोश टंग पहले करुण नायर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद गस एटकिंसन ने वाशिंगटन सुंदर को पवेलियन भेजा। वह 55 गेंदों में 26 रन ही बना सके। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा बिना खाता खोले आउट हो गए। आकाश दीप खाता खोले बिना नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने पांच विकेट लिए जबकि जोश टंग को तीन विकेट मिले वहीं, क्रिस वोक्स ने एक सफलता हासिल की।
वहीं, अब इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी शुरू कर दी है। पहली पारी में इंग्लैंड ने तेज शुरूआत की है। इंग्लैंड की टीम को 92 रन पर पहला झटका लगा। इंग्लैंड को पहला झटका आकाश दीप ने दिया। उन्होंने बेन डकेट को जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 38 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए।