Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SA 3rd ODI Live : दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा,भारतीय गेंदबाजों ने हालातों का किया बेहतरीन उपयोग

IND vs SA 3rd ODI Live : दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा,भारतीय गेंदबाजों ने हालातों का किया बेहतरीन उपयोग

By संतोष सिंह 
Updated Date

IND vs SA 3rd ODI Live :  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। फिलहाल दोनों टीमें सीरीज में फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। टीम इंडिया के सामने अपने घर में दक्षिण अफ्रीका से 12 साल बाद सीरीज जीतने की चुनौती होगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर कप्तानी कर रहे हैं।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

मैच से पहले दिल्ली में काफी बारिश हुई थी और गेंदबाजों को हालातों का फायदा मिल रहा है। भारतीय गेंदबाजों ने हालातों का बेहतरीन उपयोग करते हुए अब तक चार विकेट ले चुके हैं। एडेन मार्करम के रूप में दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा है। वह 19 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए। शाहबाज अहमद ने उन्हें विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। अब कप्तान डेविड मिलर और हेनरिच क्लासेन क्रीज पर मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 44 रन है। भारतीय गेंदबाजों ने अब तक मैच में शानदार गेंदबाजी की है।

 

Advertisement