IND vs USA: टी20 विश्व कप में आज भारत अपना दूसरा मुकाबला सह-मेजबान अमेरिका से न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल रहा है। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय हैं और दो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी वो सुपर आठ के लिए क्वालिफाई कर लेगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका को अभी दो बड़े झटके लग चुके हैं।
पढ़ें :- ICC T20I Rankings : तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा टी20 में फिर बनें नंबर-1, ईशान और अय्यर को हुआ बड़ा नुकसान
अर्शदीप ने पहले ही ओवर में अमेरिका को दो झटके दिए। पहली गेंद पर जहांगीर को आउट करने के बाद ओवर की अंतिम गेंद पर अर्शदीप ने गोउस को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। गोउस पांच गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर कप्तान आरोन जोंस उतरे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
अमेरिकाः स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, आंद्रियस गोउस (विकेटकीपर), आरोन जोंस (कप्तान), नीतीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शाडले वान सालविक, जसदीप सिंह, सौरव नेत्रावल्कर, अली खान।