नई दिल्ली। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता मामले में भारत को एक और बड़ी सफलता मिली है। भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी रोधी मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल सिस्टम को डीआरडीओ ने नौसेना के लिए विकसित किया है। भारतीय नौसेना ने बुधवार को ओडिशा में बालासोर के तट पर सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया।
पढ़ें :- Cabinet Expansion: यूपी में कई मंत्रियों के विभागों में हो सकता है बदलाव, इनका मंत्री बनना तय
बता दें कि, पनडुब्बी रोधी युऋ में यह मिसाइल सिस्टम बेहद ही अहम है। यह एक कैनिस्टर आधारित मिसाइल सिस्टम जो लंबी दूरी के लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। SMART मिसाइल को युद्धक जहाज के साथ ही तटीय इलाकों से भी लॉन्च किया जा सकता है।