नई दिल्ली। वेदांत त्रिवेदी (Vedant Trivedi) की हाफ सेंचुरी सहित कनिष्क चौहान और खिलन पटेल के बीच अहम पार्टनरशिप की बदौलत भारत ने ICC U19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ पर 252 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 253 रनों का लक्ष्य मिला है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए 33.4 ओवर में 253 रन बनाने होंगे।
पढ़ें :- टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में पूजा-अर्चना, आज शाम पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
पहले बल्लेबाजी करने उतरे ओपनर वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने भारत को अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने तीन ओवर में बिना कोई विकेट खोए 24 रन बनाए। हालांकि मोहम्मद सैयाम ने पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई, जब उन्होंने आठवें ओवर में सूर्यवंशी को 22 गेंदों में 30 रन पर आउट किया, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। सैयाम को उसी ओवर में दूसरा विकेट मिला, जब उन्होंने कप्तान आयुष म्हात्रे को दो गेंदों पर शून्य पर आउट किया। भारत का मात्र 47 रनों पर दो विकेट गिर गए। तेज गेंदबाज अब्दुल सुभान ने जॉर्ज को 16 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। दस ओवरों में भारत ने तीन विकेट खो कर 49 रन बनाए। वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा ने भारत की पारी को संभाला और 17वें ओवर के अंत तक स्कोर 85 तक पहुंचाया। भारत ने 44वें ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। आखिर में खिलन पटेल और कनिष्क चौहान के बीच आठवें विकेट के लिए 50 रन की अहम पार्टनरशिप की मदद से भारत 250 रन का आंकड़ा पार कर पाया। खिलन पटेल ने 15 गेंदों में 21 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। कनिष्क 29 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। भारत 49.5 ओवर में 252 रन पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान ने ओर से गेंदबाजी करते हुए अब्दुल सुभान ने 33 रन देकर तीन विकेट और मोहम्म्द सैयाम ने दो विकेट लिए। वहीं अली रज़ा, अहमद हुसैन, मोमिन कमर और अली हसन बलूच ने एक—एक विकेट लिए।