Vivo T4R 5G India’s slimmest quad-curved phone: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने 31 जुलाई को भारतीय बाज़ार में लॉन्च होने वाले Vivo T4R 5G स्मार्टफोन की अहम जानकारियों को टीज़ करना शुरू कर दिया है। हाल ही में इस डिवाइस के कैमरा स्पेसिफिकेशन की पुष्टि हुई थी और आज कंपनी ने डिवाइस के कुछ डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन भी टीज़ किए हैं।
पढ़ें :- T20 WC 2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल
इस स्मार्टफोन को भारत का सबसे पतला क्वाड-कर्व्ड फोन बताया जा रहा है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले, HDR 10+ सपोर्ट और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन होगा। डिवाइस 0.739 सेमी अल्ट्रा-स्लिम बॉडी के साथ आता है। इसस पता चला था कि यह स्मार्टफोन IP68/IP69 वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन के साथ आएगा। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का सोनी प्राइमरी कैमरा और पीछे की तरफ 2MP का बोकेह कैमरा है, जबकि आगे की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा है। यह 4K फ्रंट और रियर वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Vivo T4R 5G को भारत में 12GB/256GB स्टोरेज विकल्प पेश किया जाएगा। यह MIL-STD-810H मानक के तहत 5 टेस्ट पास कर चुका है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 SoC होगा, जिसका AnTuTu स्कोर 750K+ है। यह चिपसेट 2.6GHz क्लॉक स्पीड पर चलता है और ऑक्टा-कोर आर्किटेक्चर पर आधारित है। इस डिवाइस की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी। यह दो रंगों में उपलब्ध होगा।