Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी मामले का पर्दाफाश, लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के पास करीब 3.19 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी मामले का पर्दाफाश, लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के पास करीब 3.19 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Chaudhary Charan Singh International Airport) पर ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। बैंकॉक से आए यात्री के पास करोड़ों का गांजा बरामद किया है। लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश (International Drug Trafficking Racket Busted) किया है। बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे एक यात्री के पास से करीब 3.19 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा (Hydroponic Cannabis) बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पढ़ें :- Lucknow News : दिल्ली से बागडोगरा जा रही फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप, लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की आपात लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक, एयर एशिया की फ्लाइट संख्या FD-146 (AirAsia Flight No. FD-146) से आए इस यात्री पर अधिकारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद उसे रविवार देर रात करीब 11:30 बजे रोककर जांच की गई। शुरुआती पूछताछ में ही यात्री ने अपने बैग में प्रतिबंधित मादक पदार्थ होने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद जब उसके सामान की तलाशी ली गई, तो उसमें से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

जांच में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के निवासी शमीम के रूप में हुई है। कार्रवाई के तहत बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और आरोपी को एनडीपीएस एक्ट 1985 (NDPS Act, 1985) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

फिलहाल कस्टम विभाग और संबंधित एजेंसियां आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं। जांच का फोकस इस बात पर है कि यह खेप कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों को आशंका है कि यह मामला किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

रिपोर्ट: कौशिकी गुप्ता

पढ़ें :- UP News : अखिलेश यादव का बदला कार्यक्रम, पहले बरेली और फिर आजम खान से मिलने जाएंगे रामपुर
Advertisement