Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2021: मुंबई इंडियंस को लेकर क्रुणाल पांड्या ने कहीं ये बातें, जानिए…

IPL 2021: मुंबई इंडियंस को लेकर क्रुणाल पांड्या ने कहीं ये बातें, जानिए…

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 की शुरूआत हो गयी है। मुंबई इंडियंस की तरफ से क्रुणाल और हार्दिक पांड्या खेल रहे हैं। दोनों मुंबई के टीम के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ मुकाबले में क्रुणाल पांड्या ने आखिरी समय में शानदार गेंदबाजी कर मुंबई को जीत दिलाई थी।

पढ़ें :- T20 WC टीम में जगह न मिलने पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज का छलका दर्द, कह दी ये बड़ी बात

वहीं, इस बीच क्रुणाल ने एक ट्वीट करके बताया है कि भाई हार्दिक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने से पहले ही मुंबई के फैन थे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि वह मुंबई इंडियंस के हमेशा से ही फैन थे।

पढ़ें :- हार्दिक पांड्या ने खत्म की रोहित शर्मा की ये बड़ी टेंशन; अब सुकून से भरेंगे टी20 वर्ल्ड कप के लिए उड़ान

ऐसे में जिस टीम से हम प्यार करते हैं और उसकी तरफ से खेलना किसी सपने का सच होने से कम नहीं है। इसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे। पिछले जादुई पांच सालों की तरफ देखने पर मैं पाता हूं कि ये खूबसूरत यादों से भरे हैं, जिन्हें में हमेशा अपने नजदीक रखता हूं।

बता दें कि, मंगलवार को खेले गए मैच में मुंबई ने केकेआर को रोमांचक मुकाबले में 10 रन से हराकर आईपीएल 2021 में अपनी पहली जीत दर्ज की।

 

Advertisement