Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. IPL 2023 का इस दिन हो सकता है ऑक्शन, जानिए लेटेस्ट अपडेट

IPL 2023 का इस दिन हो सकता है ऑक्शन, जानिए लेटेस्ट अपडेट

By संतोष सिंह 
Updated Date

IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन से पहले मिनी ऑक्शन आयोजित होगा। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, आईपीएल 2023 (IPL 2023) का ऑक्शन 16 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा। आईपीएल 2022 मिनी ऑक्शन (IPL 2022 Mini Auction) से पहले ट्रेड विंडो खुल चुकी है, जिसमें टीमें कुछ खिलाड़ी को रिलीज कर सकती हैं और कुछ खिलाड़ियों को दूसरी टीमों से अपने साथ जोड़ सकती हैं। इसकी जानकारी विश्वसनीय सूत्रों ने  दी है।

पढ़ें :- Summer Health Care Tips : छाछ का सेवन शरीर को ठंडा रखता है , गर्मी के मौसम में खाएं दही

तीन साल बाद आईपीएल (IPL) के मैचों का अयोजन होम एंड अवे आधार पर किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल मार्च के अंतिम सप्ताह से इसकी शुरुआत हो सकती है। आईपीएल 2023 (IPL 2023)  के मिनी ऑक्शन से पहले टीमों की पर्स वैल्यू अब 90 से 95 करोड़ रुपये की जा सकती है। इस तरह हर टीम अब 5-5 करोड़ रुपये एक्सट्रा खर्च कर सकती है। इसका ब्लूप्रिंट बीसीसीआई (BCCI) ने पिछले साल ही बना लिया था, लेकिन उस साल मेगा ऑक्शन के बावजूद पर्स वैल्यू टीम की 90-90 करोड़ थी।

Advertisement