IPL 2027 Auction : आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन के लिए कुल 1,220 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुताबिक, इनमें 939 भारतीय और 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने कुल 184 खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा है या चुना है। अब टीमों के पास 66 खिलाड़ियों को खरीदने की जगह बची है। इनमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी शामिल हैं।
पढ़ें :- IPL 2027 : पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बनें दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच, हेमांग बदानी की लेंगे जगह
आईपीएल 2027 प्लेयर ऑक्शन के लिए कुल 17 देशों के 281 विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है, जो सभी 10 फ्रेंचाइजी में उपलब्ध केवल 25 विदेशी स्लॉट्स के लिए बोली का हिस्सा बनेंगे।
विदेशी खिलाड़ियों का श्रेणी
• कैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (Capped International). 170 खिलाड़ी
• अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी (Uncapped International). 69 खिलाड़ी
• एसोसिएट देशों के खिलाड़ी (Associate Nations). 42 खिलाड़ी
विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा नाम हैं। वहां के कुल 53 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका है, जहां से 40 खिलाड़ी शामिल हैं। वेस्टइंडीज के 36 और न्यूजीलैंड के 25 खिलाड़ियों ने भी अपना नाम दर्ज कराया है। अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 69 है।