iQOO 15T : स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज चीनी कंपनी iQOO 15 और iQOO 15R के साथ अपनी फ्लैगशिप लाइनअप को बढ़ाने के बाद, अब इस सीरीज में एक और फोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। iQOO 15T पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है और अब ऐसी चर्चा है कि यह आने वाले महीनों में भारत आ सकता है। कंपनी ने अभी तक इस फोन के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन लगातार आ रही लीक जानकारी से इसके बारे में काफी कुछ जानकारी सामने आई है।
पढ़ें :- भारत-डेनमार्क मिलकर करेगा 400 साल पुराने, समुद्र की गहराइयों में छिपे इतिहास की तलाश
iQOO 15T के स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
डिस्प्ले
मौजूदा लीक्स के अनुसार, iQOO 15T में 6.82-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले हो सकता है।
डिजाइन
जिसका डिजाइन फ्लैट होगा और इसमें 144Hz का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलेगा। इस पैनल की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक हो सकती है, जिससे बाहर की रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखेगी।
प्रोसेसर
इसके अलावा, फोन के अंदर MediaTek का आने वाला Dimensity 9500 Monster Edition प्रोसेसर हो सकता है, जो 3nm आर्किटेक्चर पर बना है। इस चिपसेट के साथ एक खास Q3 ई-स्पोर्ट्स गेमिंग चिप भी हो सकती है।
पढ़ें :- Tata Motors का नया धमाका! लीक हुई नई कार की तस्वीरें, इंजन को लेकर बढ़ा सस्पेंस
स्टोरेज
ऐसी भी चर्चा है कि इस डिवाइस में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकता है।
कैमरा
वहीं कैमरा की बात करें तो लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में पीछे की तरफ डुअल-कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हैंडसेट में 8000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी हो सकती है और उम्मीद है कि यह बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
कीमत
इसकी कीमत 60,000 रुपये से 65,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।