iQOO Neo 12 : iQOO अपनी Neo सीरीज में नया स्मार्टफोन iQOO Neo 12 लेकर आ रहा है। इस स्मार्टफोन को चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ इसके नए कलर ऑप्शन की भी जानकारी दी है।
पढ़ें :- फ्रांस साइबर अटैक की घटना भारत समेत कई देशों के लिए बड़ी चेतावनी! हम कितने हैं तैयार?
लॉन्च डेट
iQOO Neo 12 चीन में 28 अक्टूबर को स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे लॉन्च होगा। कंपनी के अनुसार, लॉन्च के तुरंत बाद इसकी सेल भी शुरू हो जाएगी।
कलर ऑप्शन
फोन को Zhengfeng नाम के नए कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसमें ऐसी टेक्सचर फिनिश दी जाएगी। जिससे देखने का एंगल बदलने पर लाइट का फ्लोइंग इफेक्ट दिखाई देता है।
डिजाइन
वहीं डिजाइन की बात करें तो आगामी iQOO Neo 12 फोन के बैक पैनल में स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। वहीं, मेटल फ्रेम इसके डिजाइन को प्रीमियम लुक देता है।
प्रोसेसर
iQOO Neo 12 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ कंपनी की डेडिकेटेड Q3 गेमिंग चिप और अपडेटेड Monster Super Core Engine मिलेगा।
पढ़ें :- फोन का USB Type-C पोर्ट खराब कर देती हैं ये गलतियां, चार्जिंग में होने लगेगी समस्या
एक्टिव कूलिंग फैन
फोन में Ice Dome कूलिंग सिस्टम भी होगा। जिसमें एक्टिव कूलिंग फैन शामिल है। जिससे लंबे समय तक गेमिंग करने के दौरान फोन के तापमान को सही रखने में मदद मिलेगी।
डिस्प्ले
iQOO Neo 12 में 2K रिजॉल्यूशन वाली 185Hz डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें pTSF लाइट-एमिटिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग होगा। कंपनी के मुताबिक, इसकी फुल-स्क्रीन पीक ब्राइटनेस 2,200 निट्स तक होगी।
बैटरी
बैटरी के मामले में iQOO Neo 12 में 9,000mAh की Blue Ocean बैटरी दी जाएगी।