Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. कतर में ईरान ने दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर किया हमला, 5 में से 4 मिसाइलें रोकीं, एक ने पहुंचाया भारी नुकसान

कतर में ईरान ने दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर किया हमला, 5 में से 4 मिसाइलें रोकीं, एक ने पहुंचाया भारी नुकसान

By Abhimanyu 
Updated Date

Iran’s Attack on LNG Plant in Qatar : अमेरिका-इजराइल से जंग के बीच ईरान ने बुधवार रात को कतर में दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट ‘रास लफान’ पर मिसाइल हमला किया। इस दौरान पांच में से चार मिसाइलों को रोक दिया गया, जबकि एक मिसाइल ने रस लाफान को निशाना बनाया। इस हमले के बाद वहां आग लग गई और काफी नुकसान हुआ। लेकिन इमरजेंसी टीमें ने आग पर तुरंत काबू पा लिया।

पढ़ें :- CBSE Class 12 Exam Cancelled : सीबीएसई का बड़ा फैसला, ईरान युद्ध के चलते कई देशों में 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

कतर विदेश मंत्रालय ने ‘रास लफान’ पर हुए हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, “ईरान ने “रेड लाइन पार कर दी है” क्योंकि उसने आम लोगों और जरूरी जगहों को निशाना बनाया।” देश की सरकारी कंपनी कतर एनर्जी ने बताया कि प्लांट को हमले से कई घंटे पहले खाली करा लिया गया था। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। कतर ने कहा कि इस तरह के हमलों से पूरे इलाके में हालात बिगड़ सकते हैं, इसलिए सभी देशों को मिलकर तनाव कम करने और शांति बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए।

कतर के गृह मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में कहा, “सिविल डिफेंस ने रास लफ़ान इंडस्ट्रियल एरिया में लगी सभी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है, और इसमें किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग बुझाने और जगहों को सुरक्षित करने का काम अभी भी जारी है, जबकि आंतरिक सुरक्षा बल (लेखविया) की विस्फोटक इकाई किसी भी खतरनाक सामग्री को संभालने का अपना काम कर रही है।”

बता दें कि कतर स्थित ‘रास लफान’ गैस प्लांट दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस (एलएनजी) निर्यात प्लांट का घर है, जो इस महीने की शुरुआत में उत्पादन रुकने से पहले वैश्विक आपूर्ति का करीब एक पांचवां हिस्सा था। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से टैंकर यातायात ठप है। जिससे रस लाफान बाकी दुनिया से कट गया था।

पढ़ें :- कोमा में पहुंचे ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, ब्रिटिश मीडिया का बड़ा दावा
Advertisement