Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. दो हफ्तों के युद्धविराम पर आई भारत की पहली प्रतिक्रिया, विदेश मंत्रालय ने किया फैसले का स्वागत

दो हफ्तों के युद्धविराम पर आई भारत की पहली प्रतिक्रिया, विदेश मंत्रालय ने किया फैसले का स्वागत

By Harsh Gautam 
Updated Date

isreal-iran war: ईरान को लेकर जारी तनाव के बीच अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच दो हफ्तों के युद्धविराम का ऐलान किया गया है। इस कदम को कूटनीतिक समाधान की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। भारत सरकार ने भी इस युद्धविराम का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि यह कदम पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने की दिशा में सकारात्मक संकेत है। मंत्रालय ने जोर देते हुए कहा कि मौजूदा संघर्ष को खत्म करने के लिए संवाद और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है।

पढ़ें :- US के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पहुंचे स्विट्जरलैंड, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर होगी बातचीत

भारत ने यह भी कहा कि इस संघर्ष ने आम लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के साथ-साथ व्यापार नेटवर्क भी प्रभावित हुआ है। खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंता जताई गई है, जो दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है। भारत ने उम्मीद जताई है कि यहां से वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी।

इसी बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। मौजूदा हालात को देखते हुए दूतावास ने सभी भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है। दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया है कि नागरिक बिना आधिकारिक सलाह के किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर न बढ़ें। सुरक्षित निकासी के लिए दूतावास के संपर्क में रहना और उनके निर्देशों का पालन करना जरूरी बताया गया है।
इससे पहले जारी एडवाइजरी में भारतीयों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई थी, लेकिन हालात को देखते हुए अब एहतियात के तौर पर देश छोड़ने की सलाह दी गई है।

Advertisement