नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति (Indian Culture) में पूजा-पाठ का खास महत्व है, इसलिए कई लोग अपने घर में मंदिर बनाते हैं। खासकर जो भगवान शिव के भक्त होते हैं, वे घर में शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं। लेकिन इसे लेकर लोगों के मन में अक्सर सवाल रहता है। क्या घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं? सच्चाई यह है कि इसे लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
पढ़ें :- Shukra Gochar : ऐश्वर्य के देवता शुक्र का भरणी नक्षत्र में गोचर , इन राशियों को बनाएंगे मालामाल
क्यों कुछ लोग घर में शिवलिंग रखने से मना करते हैं?
भगवान शिव को अपार ऊर्जा का स्रोत माना जाता है और शिवलिंग उसी ऊर्जा का प्रतीक है। कुछ मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग से निकलने वाली ऊर्जा बहुत प्रबल होती है। इसे सही तरीके से संभालना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। यदि नियमों का पालन न किया जाए तो मानसिक तनाव, बेचैनी या नकारात्मक प्रभाव महसूस हो सकते हैं। शिवलिंग की नियमित पूजा और जलाभिषेक जरूरी होता है, जो हर घर में संभव नहीं हो पाता। इसी वजह से कुछ लोग इसे घर में रखने से बचने की सलाह देते हैं।
अगर घर में शिवलिंग रखना चाहें तो ये नियम जरूर मानें
आकार और संख्या: शिवलिंग का आकार छोटा होना चाहिए (अंगूठे के बराबर)
पढ़ें :- Satuwai Amavasya 2026 : सतुवाई अमावस्या के दिन करें सत्तू का दान , माना जाता है बहुत शुभ
घर में एक से ज्यादा शिवलिंग न रखें।
सही सामग्री: सोना, चांदी, तांबा या पारे (पारद) का शिवलिंग शुभ माना जाता है।
सही दिशा: शिवलिंग को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखें,घर के कोने या छुपी जगह पर न रखें।
नियमित पूजा
रोज सुबह-शाम दीपक जलाएं
पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया के दिन ग्रहों को करें मजबूत, जानें तिथि और मुहूर्त
जलाभिषेक जरूर करें (एक भी दिन न छोड़ें)
बेलपत्र चढ़ाना शुभ होता है
क्या न करें?
हल्दी और नारियल पानी न चढ़ाएं
केवड़ा और चंपा के फूल न चढ़ाएं
सीधे पैकेट वाला दूध न चढ़ाएं, ठंडा गाय का दूध ही उपयोग करें।
पढ़ें :- Baisakhi 2026 : फसल पकी आयी बैसाखी, जानें सही तारीख और इसका महत्व
कुछ जरूरी सावधानियां
शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा घर में नहीं करानी चाहिए।
जगह बार-बार न बदलें।
शिवलिंग को गमले में बिल्कुल न रखें—यह वास्तु दोष और चंद्र दोष का कारण माना जाता है।
शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद खुद न खाएं, दूसरों में बांट दें।
घर में शिवलिंग रखना गलत नहीं है, लेकिन यह जिम्मेदारी का काम है। अगर आप पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ इसकी पूजा कर सकते हैं, तभी इसे घर में रखें। वरना मंदिर में जाकर पूजा करना ज्यादा सरल और सुरक्षित माना जाता है।
रिपोर्ट : कौशिकी गुप्ता